NCDC की 93वीं बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी हुए शामिल

Follow Us

रायपुर। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

बैठक में शशिकांत द्विवेदी ने सहकारिता क्षेत्र में आए बदलावों और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की प्रगति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1963 में स्थापित इस संस्था ने पिछले पांच वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इसका श्रेय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व को दिया।

द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जरिए किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और प्रयासों की जानकारी भी साझा की। बैठक में सहकारी संस्थाओं की वित्तीय और बुनियादी क्षमता बढ़ाने तथा सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसमें देशभर के सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।