33 साल की उम्र में एक्टर अनुज ठाकुर का निधन, टीवी जगत में शोक की लहर

Follow Us

मुंबई। फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद एक बार फिर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वाले एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अनुज ठाकुर ने 27 अक्टूबर 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि ये खबर अब जाकर सामने आयी है। अनुज ने अपने एक्टिंग करियर में कई फेमस टीवी सीरियल्स में अहम भूमिका में नजर आ चुके हैं। उनके अचानक दुनिया से चले जाने के कारण उनके परिवार, दोस्तों के अलावा टीवी इंडस्ट्री भी गमजदा है। उनके करीबी दोस्त रूपेश सोनार ने उनके निधन के खबर की पुष्टि की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupesh sonar (@rupesh.sonar)

17 साल की दोस्ती का हुआ दर्दनाक अंत:
अनुज ठाकुर के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके बेस्ट फ्रेंड और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार बुरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने दोस्त की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं रहे। तुम सिर्फ एक दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे मैंने तुम्हारे शुरुआती दिनों के संघर्षों को देखा और तुम्हारे पूरे सफर का गवाह बना। ज़िंदगी सच में अनिश्चित है। यह मानना ​​बहुत दुखद है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। यह खबर सच नहीं लगती। तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा, भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। मंगलवार की सुबह।

ब्रिटेन सरकार की एक हजार दिनों में युद्ध की तैयारी की योजना पागलपन-गैलोवे

सीरियल के सेट पर हुई थी दोस्ती:
रूपेश सोनार ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बताया कि उनकी और अनुज की दोस्ती लगभग 17 साल पुरानी थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2008 में आए टीवी शो बंधन सात जन्मों के सेट पर हुई थी। ये पहला प्रोजेक्ट था, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था। इसके बाद कई प्रोजेक्ट्स पर दोनों ने साथ में काम किया, जिससे दोनों की दोस्ती और भी ज्यादा मजबूत हुई।

सोते वक्त आया सीजर अटैक:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूपेश सोनार ने बताया कि अनुज रात को रोजाना की तरह सोने गए थे। अगली सुबह उनका अलार्म बजा, लेकिन वह बिस्तर से नहीं उठे। काफी देर तक कोई रिएक्शन नहीं मिलने पर उनकी मां उन्हें देखने कमरे में पहुंचीं। वहां उन्होंने अनुज को बेहोशी की हालत में पाया। रूपेश सोनार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी अनुज के परिवार से मिली थी। वह 31 अक्टूबर को अभिनेता की मां और भाई से मिलने पहुंचे थे। परिवार ने उन्हें बताया कि अनुज को नींद के दौरान सीजर यानी दौरा पड़ा था और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

रूस ने यूक्रेन के सैनिकों के लिए आपूर्ति पहुंचा रहे एक मालवाहक जहाज़ पर किया हमला 

इन टीवी सीरियल्स में किया काम:
अनुज ठाकुर ने हिंदी टेलीविजन में कई सालों तक काम किया। उनके प्रमुख शोज में धूम मचाओ धूम, बंधन सात जन्मों का, बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा और महिसागर शामिल हैं। साल 2008 में वह बंधन सात जन्मों का में नजर आए थे। इसके बाद 2011 से 2012 के बीच उन्होंने बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा में काम किया। वहीं, महिसागर का प्रसारण 2013 से 2015 के बीच हुआ था। धूम मचाओ धूम भी उनके चर्चित टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में शामिल रहा।