नवंबर 2026 त्योहार कैलेंडर: धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा समेत जानें पूरे महीने के व्रत-पर्वों की तारीखें

Follow Us

नवंबर 2026 त्योहार कैलेंडर: अहोई अष्टमी के शुभ संयोग के साथ नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार, नवंबर का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े और प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। धनतेरस, दिवाली, भाई दूज से लेकर छठ पूजा तक जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों की रौनक देखने को मिलेगी। इसके अलावा तुलसी विवाह, एकादशी और प्रदोष व्रत सहित कई धार्मिक तिथियां भी पड़ेंगी। इस दौरान पूजा-पाठ, दान और पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ कार्यों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर 2026 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

  • 1 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
  • 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
  • 6 नवंबर 2026: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
  • 7 नवंबर 2026: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
  • 8 नवंबर 2026: दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
  • 9 नवंबर 2026: अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
  • 10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
  • 11 नवंबर 2026: भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
  • 13 नवंबर 2026: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
  • 14 नवंबर 2026: लाभ पंचमी
  • 15 नवंबर 2026: छठ पूजा का दूसरा दिन, स्कंद षष्ठी
  • 16 नवंबर 2026: वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
  • 17 नवंबर 2026: गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
  • 20 नवंबर 2026: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
  • 21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
  • 22 नवंबर 2026: विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
  • 23 नवंबर 2026: बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस (जैन)
  • 24 नवंबर 2026: देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
  • 25 नवंबर 2026: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत (जैन), इष्टि
  • 27 नवंबर 2026: गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी

रमा एकादशी व्रत 2026: जानें पूजा विधि, व्रत के नियम और पारण का शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी 2026:
पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। वहीं, कुछ वैष्णव परंपराओं में व्रत 21 नवंबर को भी रखा जाएगा।

दिवाली उत्सव 2026:

  • धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
  • छोटी दिवाली: 7 नवंबर 2026, शनिवार
  • दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा: 8 नवंबर 2026, रविवार
  • गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
  • भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार

रमा एकादशी व्रत 2026: जानें पूजा विधि, व्रत के नियम और पारण का शुभ मुहूर्त

देव दीपावली 2026:
देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल के दौरान दीपदान का समय शाम 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

नवंबर 2026 में ग्रह गोचर:

  • 6 नवंबर 2026: शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 12 नवंबर 2026: मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  • 13 नवंबर 2026: बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे।
  • 14 नवंबर 2026: शुक्र तुला राशि में मार्गी होंगे।
  • 16 नवंबर 2026: सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 22 नवंबर 2026: शुक्र कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

ब्रिटेन सरकार की एक हजार दिनों में युद्ध की तैयारी की योजना पागलपन-गैलोवे