राहुल गांधी के रवैये पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, बोले- भारत की आर्थिक रफ्तार रोकने की हो सकती है साजिश

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राजधानी रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहा है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में दुनिया की कुछ ताकतें भारत की बढ़ती क्षमता और आर्थिक प्रगति से असहज हो सकती हैं।

त्रिवेदी ने आशंका जताई कि देश के भीतर और बाहर कुछ ताकतें भारत की आर्थिक रफ्तार और विकास की संभावनाओं को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ऐसे राजनीतिक और संवैधानिक फैसलों को स्वीकार नहीं कर पाती थी, जो उसकी इच्छा के अनुरूप न हों। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के बावजूद राहुल गांधी के रवैये में वही सोच दिखाई दे रही है।