‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की हुंकार लेकर दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू और अरुण वोरा सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Follow Us

o राहुल गांधी की आवाज बुलंद करने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे देशभर के कांग्रेसजन, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का उठेगा मुद्दा

रायपुर। कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी अपनी भागीदारी निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, कसडोल विधायक संदीप साहू एवं संदीप वोरा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन दिल्ली पहुंच रहे हैं।

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित इस विशाल महारैली में देशभर के कांग्रेस एवं INDIA गठबंधन के नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, SIR और मताधिकार से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।