रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद केंद्रीय मंत्री का शुक्रवार को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए चौहान और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
जानकारी के मुताबिक, काशी बाई का भोपाल स्थित एम्स में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में किया जाना निर्धारित है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए कहा कि वह शिवराज सिंह चौहान और उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की कामना की।

