वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए भेजा।
इसके बाद इन दोनों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे तेज 100 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। हालांकि, अभिषेक शर्मा अपने गुरु युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इतना ही नहीं, अभिषेक सबसे तेज शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
उन्होंने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। इसके अलावा वैभव ने 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। भारत ने तीसरा टी20 छह विकेट से अपने नाम किया। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। आइए देखते हैं अभिषेक और टीम इंडिया ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बनाए…
चिल्फी गांजा तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने सुनाई 3 साल की सजा
1. भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा ने अपनी 113 रन की पारी में 11 छक्के लगाकर भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। वह इस सूची में खुद के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 13 छक्के लगाए थे, जो भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड है। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 2026 में भी उन्होंने 11 छक्के लगाए थे।
घर बैठे मिलेगी पांच और सेवाओं की सुविधा, सरकारी कामकाज होगा आसान
