दुबई। माधुरी दीक्षित 58 साल की उम्र में भी सजने- संवरने के मामले में पीछे नहीं रहतीं। माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना दिया है। लाल साड़ी में वह एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं और सुंदरता से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस का सोने के गहनों के साथ लुक को शाही बनाने वाला अंदाज इतना स्टनिंग है कि आप भी उनसे फैशन टिप्स लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं। खासकर, न्यूली मैरिड लड़कियों के लिए ये टिप्स बड़े काम की साबित होगी। अब यूं तो 58 बरस की माधुरी का स्टाइल हमेशा ही कमाल का लगता है, लेकिन अब बढ़ती उम्र के साथ उनका एलिगेंस से भरपूर लुक सबको और इंप्रेस कर जाता है। तभी तो अपनी दिलकश अदाओं और नजाकत के साथ उन्होंने यह लेटेस्ट फोटोशूट कराया, तो किसी की नजरें उनसे हटी ही नहीं। ऐसे में चलिए उनके लुक की डिटेल के साथ ही स्टाइलिंग आइडियाज पर भी ध्यान देते हैं। दरअसल, माधुरी का लाल साड़ी लुक पीएनजी ज्वेलर्स के इवेंट के लिए है। जिसके लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने अपनी टीम के साथ उन्हें बड़ी-ही खूबसूरती के साथ स्टाइल किया। माधुरी हैंडवोवन बनारसी रेड सिल्क साड़ी पहने हुए हैं, जो उन्हें रॉयल और ट्रेडिशनल वाइब दे रही है।
साड़ी पर हुआ गोल्डन जरी का काम बेहद बारीक और रिच दिख रहा है। जिसमें खास एलिमेंट साड़ी की स्कैलप बॉर्डर लेकर आया। स्कैलप बॉर्डर सीधा न होकर गोल-गोल सेमी सर्कल स्टाइल कट वाला है। जिससे साड़ी को सॉफ्ट, एलिगेंट और डिजाइनर वाइब मिली, तो पूरी साड़ी पर कुछ- कुछ दूरी पर बने फ्लोरल मोटिफ्स और पल्लू पर बारीक बेल डिजाइन इसे क्लासिक बनारसी टच देते हैं। जिसमें माधुरी का स्टाइल देखते ही बना। साड़ी के साथ माधुरी ने मैचिंग रेड कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया। जिसे डीप यू नेकलाइन दी, जो क्लासी लगी। वहीं, ब्लाउज को बिना किसी डिजाइन या जरी के प्लेन ही रखा, जिससे साड़ी का काम उभरकर सामने आया और स्टनिंग लगा। जिसे नीट एंड क्लीन प्लीट्स और ओपन पल्लू के साथ माधुरी ने ग्रेसफुली ड्रेप किया। माधुरी ने साड़ी लुक को सोने के गहनों के साथ पूरा किया। जहां रेड साड़ी और सोने के गहनों का क्लासिक कॉम्बो पूरी शाही वाइब क्रिएट कर गया। उनके गले में दो स्टनिंग हार नजर आ रहे हैं, तो मांग टीका और इयररिंग्स भी शानदार लगे। वहीं, हाथों में कंगन और रिंग्स पूरी न्यूली ब्राइल वाली फील दे गए। जिसे उन्होंने सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और सेंटर पार्टिंग बन बनाकर पूरा किया।
