मथुरा बवाल: सीएम योगी का कड़ा संदेश—’बख्शा नहीं जाएगा एक भी अपराधी’

Follow Us

मथुरा। मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति बार-बार बिगड़ती रही और इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। आपको बता दें की हादसे में गई जान फरसा वाले बाबा की जान! प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घने कोहरे के कारण, पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक तार से भरे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में फरसा वाले बाबा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक घायल बताया जा रहा है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सीएम योगी ने दिए ये निर्देश मथुरा में गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद बवाल मच गया। आरोप लगाया गया कि गोतस्करों ने उन्हें ट्रक से कुचलकर मार दिया। अब इस मामले में सीएम योगी ने सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश देते हुए कहा कि ‘ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो, आरोपियों को भी बख़्शा नहीं जाएगा’।

प्रशासन की ओर से जारी हुआ ये बयान कोसी क्षेत्र में हरियाणा सीमा के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाने जाने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, बाबा अपने शिष्यों के साथ गोवंश की तस्करी की सूचना पर एक नागालैंड नंबर के कंटेनर की जांच कर रहे थे। इस कंटेनर में साबुन, फिनाइल और शैम्पू जैसे सामान भरे हुए थे। तीन घंटे बाद खोला जा सका जाम मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दहशत फैल गई। स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। सेना की टुकड़ी ने संभाला मोर्चा दिल्ली हाईवे पर फिर से पथराव शुरू हुआ, तो सेना की टुकड़ी को मौके पर बुला लिया गया। इस दौरान बवालियों पर जमकर लाठियां फटकारी गईं। पथराव करने वालों को खदेड़ दिया गया। अधिकारी यहां की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

थमने का नाम नहीं ले रहा बवाल मथुरा में सुबह-सुबह शुरू हुए ये बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीड़ को एक बार पुलिस टीम ने किसी तरह खदेड़ कर हालात पर काबू पाया, तो वहीं फिर से पथराव शुरू हो गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। बार-बार आक्रोश भड़कने से पुलिस के पसीने छूटे हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर पथराव कर दिया। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और पुलिस बल को भी पीछे हटना पड़ा। वर्तमान में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एडीएम, क्षेत्रीय तहसीलदार, एसपी देहात के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौजूद है। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट आरोप है कि बाबा चंद्रशेखर महाराज की मृत्यु एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनकी मांग है कि ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी हो और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

मथुरा बवाल को लेकर सीएम योगी सख्त, बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईवे पर जाम के दौरान फंसे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। एक बार हालात सामान्य हो सके, उसके बाद भीड़ ने फिर से पथराव शुरू कर दिया।