धनुष यज्ञ लीला में पेटल-लखटकिया ने हंसा-हंसा की किया लोटपोट

Follow Us

भाटापारा। आदर्श रामलीला नाटक मंडली के 107वें वर्ष के तीसरे दिन के मंचन में अहिल्या उद्धार, मीनाबाजार, रावण बाणासुर संवाद, पेटल लखटकिया हास्य प्रसंग और धनुष यज्ञ,सीताराम विवाह की लीला दिखाई गई । मीनाबाजार के गीतों ने मोहा मन तो वही रावण बाणासुर संवाद ने दहलाया मंच , पेटल लखटकिया की कॉमेडी ने हंसा हंसा कर किया दर्शकों को लोटपोट । तीसरे दिवस की प्रस्तुति में बच्चो की कलाकारी देख दर्शकों ने बजाई ताली ।

अनेक समाजो ने की भगवान की आरती
आरती में गुप्ता समाज, वर्मा समाज, केसरवानी समाज, जैन समाज, गुजराती समाज एवं वैष्णव समाज के पदाधिकारी एवं साथी शामिल हुए। रामलीला संरक्षक अनिल चांडक ने संबोधन में कहा कि यहाँ के छोटे बच्चे कलाकारी का जो हुनर इस मंच पर दिखाते हैं वह बहुत ही प्रशंसनीय है और यह भाटापारा की सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्कृति की मजबूती को दर्शाता है। गुप्ता समाज से रवि गुप्ता ने कहा कि इन बच्चों की तीन-चार माह की मेहनत और अभ्यास इस मंच की मजबूती को और ज्यादा सुंदर बनाता है। देवांगन समाज से खेमलाल देवांगन ने नगर के आम नागरिकों से अपील की कि वे रामलीला को ज्यादा से ज्यादा यूट्यूब पर देखें एवं अपने बच्चों को इसमें कार्य करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने सभी आयोजकों को इस मंचन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। पार्षद नंदकिशोर वैष्णव ने इस मंच पर विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों को आरती में बुलाने की परंपरा की बहुत ज्यादा सराहना की। गुजराती समाज के प्रतिनिधि के रूप में बोलते हुए श्रीमती प्रीति शाह ने एक कविता के माध्यम से रामलीला मंडली को अपनी बधाई प्रेषित की और कहा कि भाटापारा के लोग अपने बच्चों को रामलीला भेजने का प्रयास करें जिससे यह धार्मिक संस्था और मजबूत होगी, एवं अपनी तरफ से हर किस्म के सहयोग की इच्छा व्यक्त की। केसरवानी समाज से सीए अजय गुप्ता ने बाल कलाकारों की मेहनत को सराहा। मोहन केसरवानी ने भी रामलीला आयोजन समिति को बहुत बधाई दी।

तीसरे दिवस की आरती में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
जनकराम देवांगन, प्रदीप केसरवानी, प्रवीण केसरवानी, सीए अजय गुप्ता,नंदकिशोर वैष्णव, सीए अजय गुप्ता नरेन्द्र गुप्ता, यशवंत शाह,श्रीमती प्रीति शाह, प्रकाश सोनी, सुभाष गुप्ता, शिव गुप्ता एवं बृजबिहारी गुप्ता।