एसईसीएल दीपका कार्यालय में गंदगी देख भड़के जीएम, स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

Follow Us

कोरबा। जिले में एसईसीएल दीपका क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के बीच महाप्रबंधक शरद कुमार तिवारी ने स्वच्छता को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत खुद से करनी होगी, तो रैली और शपथ लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। केवल रैली निकालने और भाषण देने से स्वच्छता नहीं आएगी, इसके लिए व्यवहार में बदलाव जरूरी है और इसे अपनी संस्कृति में शामिल करना होगा।

जीएम शरद कुमार तिवारी ने पदभार संभालने के महज दो दिन बाद ही कार्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यस्थलों, टेबल और कंप्यूटर स्क्रीन पर धूल जमी देखी तो नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाएं। कॉलोनी हो या कार्यालय, सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वच्छता कैंपेन रैली का आयोजन स्नेह मिलन सांस्कृतिक भवन प्रगतिनगर से किया गया। रैली प्रगतिनगर कॉलोनी का भ्रमण करते हुए सामुदायिक भवन ऑफिसर्स क्लब दीपका पहुंची, जहां स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। रैली के समापन अवसर पर महाप्रबंधक ने सभी से स्वच्छता को आदत बनाने की अपील की।

कोरबा में अवैध शराब कारोबार का खुलासा, खेत से मिली एमपी की शराब

इस अवसर पर महाप्रबंधक शरद कुमार तिवारी के साथ महाप्रबंधक खनन नागेंद्र कुमार साहू, स्वच्छता कैंपेन के नोडल अधिकारी राजेंद्र कुमार, दीपका डिस्पेंसरी के सीएमओ सुधीर कुमार रजक, पर्यावरण विभाग की प्रमुख संध्या पोट्टम, मानव संसाधन प्रमुख किल्ली प्रसाद, जीएम एक्सवेशन एल आर सूर्यवंशी, एरिया सेफ्टी ऑफिसर के एल सरौता, प्रोजेक्ट सेफ्टी ऑफिसर राबिन मिर्धा, उप महाप्रबंधक नवीन कुमार, मानव संसाधन से प्रबंधक ललित कौरव, अनुपम दास, डॉ शिवकुमार चंद्रा, ट्रेड यूनियन की संयुक्त सलाहकार समिति के एरिया और प्रोजेक्ट के सभी सदस्य, कर्मचारी, अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन महाप्रबंधक के निरीक्षण के बाद यह साफ हो गया है कि अभी भी कई जगह सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। जीएम के स्पष्ट संदेश के बाद अब अभियान से जुड़े विभागों के सामने कॉलोनियों से लेकर कार्यालयों तक ठोस सुधार करने की चुनौती है। इसके लिए नियमित निगरानी और जिम्मेदारी तय करना जरूरी होगा। महाप्रबंधक शरद कुमार तिवारी के संदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्वच्छता केवल रैली, शपथ और जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। अब देखना होगा कि इस संदेश का असर दीपका क्षेत्र की कॉलोनियों और कार्यालयों की सफाई व्यवस्था में कितना दिखाई देता है।

कॉन्वेंट स्कूल में पहनावे को लेकर विवाद, लाल साड़ी-माला बनी शिक्षिका के इस्तीफे की वजह