जन्मदिन से पहले उर्फी जावेद ने किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, पंजाबी लस्सी और कुलचे का उठाया लुत्फ

Follow Us

अमृतसर। अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने जन्मदिन के जश्न की शुरुआत स्वर्ण मंदिर के दर्शन से की है। उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार यहां मत्था टेकने पहुंची हैं। इस दौरान उर्फी पारंपरिक लुक में नजर आईं। उन्होंने हरे और गुलाबी रंग का सूट पहना और मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर तस्वीरें खिंचवाईं।

स्वर्ण मंदिर दर्शन के साथ उर्फी ने अमृतसर के मशहूर पंजाबी व्यंजनों का भी आनंद लिया। वह लस्सी और कुलचे का स्वाद चखती नजर आईं। तस्वीरों में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। उर्फी की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाइयां दे रहे हैं। अपने फैशन और स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्फी इस बार धार्मिक यात्रा और पारंपरिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं।