रायपुर। भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे रवि किशन ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक रूप से चुनौती देने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए आम लोगों को परेशान कर रही है।
कांग्रेस पर देश को पीछे ले जाने का आरोप:
मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने करीब 65 साल तक देश पर शासन किया और अब वह भारत को फिर से पीछे ले जाना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
. छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकभवन में प्रवास को लेकर तैयारियां तेज
संसद की कार्यवाही को लेकर भी उठाए सवाल:
भाजपा सांसद ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के कारण आम लोगों को अपने कामकाज, नौकरी और जरूरी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भी तीखी बयानबाजी की।
गरबा महोत्सव में होंगे शामिल:
रवि किशन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित गरबा महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के बाद उनका बिलासपुर रवाना होने का कार्यक्रम है।
चीन के वीजा में देरी से भारतीय वेटलिफ्टरों की मुश्किलें बढ़ीं, विश्व चैंपियनशिप में खेलने पर संशय
