रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग, समय पर कार्यालय पहुंचने और आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण कोर्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सितंबर माह के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने चयनित कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर बधाई दी। मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ई-ऑफिस के जरिए फाइलों का तेजी से और प्रभावी तरीके से निराकरण करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। ई-ऑफिस के विभागीय प्रदर्शन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला, आदिम जाति विकास विभाग ने दूसरा और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न अधिकारी श्रेणियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। संयुक्त सचिव श्रेणी में भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, अनुपम त्रिवेदी द्वितीय और सचिदानंद आलोक तृतीय रहे। उप सचिव श्रेणी में लवीना पाण्डे, किशोर कुमार भूआर्य और दूरदेशी राम सोन्टापर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अवर सचिव श्रेणी में पूरन लाल साहू, भूपेन्द्र सिंह राजपूत और सोनचंद साहू ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अनुभाग अधिकारी श्रेणी में विरेन्द्र कुमार प्रथम, पी. दुर्गा द्वितीय और शिवकुमार गोड़ तृतीय रहे। सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में वर्षा रानी अग्रवाल, बेरनाथ कूजूर और प्रिया बागड़े को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में धनेश्वर पटेल, सलीम शैलेन्द्र टोप्पो और ललिता राय ने शीर्ष स्थान हासिल किए। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में प्रतिक्षा खलखो प्रथम, अजय राठिया द्वितीय और प्रभु सिंह राठिया तृतीय रहे। तकनीकी सेक्शन में राम नरेश पाल, ऋषिकेश मिर्चे और तृप्ति शर्मा को सम्मानित किया गया। समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए भी शीर्ष 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान मिला। इनमें शिवचरण राठौर, सेठलाल यादव, मीरा, गामिनी वर्मा, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, मंजूषा राजपूत, दीपक श्रीवास, शिवकुमार गोड़, भूपेन्द्र कुमार राजपूत और महेश कुमार तिवारी शामिल रहे। आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर पहला स्थान प्राप्त किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव 235 कोर्स के साथ दूसरे और पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय 136 कोर्स पूरे कर तीसरे स्थान पर रहे।
ई-ऑफिस में जिला कार्यालयों के उत्कृष्ट कार्य के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुर्वे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी और डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष कार्यालयों में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, बेनीराम साहू द्वितीय, तेजराम बढ़ई तृतीय, जॉन तिग्गा चौथे और सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं।
