सऊदी अरब। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और 11 नागरिक घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बताया, “जानकारी मिली है कि रियाद में हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की आज दुर्भाग्यवश मौत हो गई।”
शनिवार (10 अक्तूबर) को हुए इस हमले में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि इस हमले में 300 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी कर बताया कि वह शनिवार को हुए हमले के बाद से स्थिति पर नजर रख रहा है। दूतावास के मुताबिक, हमले में घायल भारतीयों की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया है।
विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “हम पिछले कुछ दिनों से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हो रहे बार-बार के हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 10 अक्टूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है। इन हमलों में लोगों की जान गई है, कई लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
