रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 6 अक्टूबर को लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदान किया। यह ई-रिक्शा परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह और विशेष विद्यालय ‘शिक्षा का मंदिर’ में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन के लिए उपलब्ध कराया गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने ई-रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ उसे हरी झंडी दिखाकर लोकभवन से रवाना किया। इस पहल से संबंधित संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार निगम और इन्द्रसेन वर्मा मौजूद रहे।
राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के सदस्यों की मुलाकात, कोसली गोवंश के संरक्षण पर चर्चा
