रायपुर नगर निगम के 11 अधिकारियों का तबादलाः निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश

Follow Us

रायपुर। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें एग्जीक्यूटिव इंजीनियर-असिस्टेंट इंजीनियर और डिप्टी इंजीनियर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

CG Crime: इंस्टाग्राम पर क्रेडिट कार्ड का झांसा, ठगों ने युवक से ऐंठे 2.20 लाख रुपये

आदेश के मुताबिक मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 भेजा गया है। जोन-5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से हटाकर जोन-10 पदस्थ किया गया है। जोन-10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इंद्रावती नदी के पानी पर सियासत तेज, जल बंटवारे को लेकर कांग्रेस-भाजपा में वार-पलटवार