सुखदेव भगत के धमतरी पहुंचने पर कांग्रेस करेगी स्वागत, बठेना चौक पर जुटेंगे कार्यकर्ता

Follow Us

धमतरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत अपने बस्तर प्रवास के दौरान 7 अक्टूबर को धमतरी पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उनके इस दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत की तैयारी की है। बठेना चौक स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास सुबह 10 बजे स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, धमतरी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुखदेव भगत का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे। संगठन की ओर से कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। सुखदेव भगत का 6 से 9 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है, जिसमें बस्तर संभाग का दौरा भी शामिल है। उनके दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का भी आयोजन होना है।