बांदीकुई में ट्रांसफार्मर के पास खुले में दौड़ रहा करंट, ग्रामीणों में रोष; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

Follow Us

दौसा । बांदीकुई उपखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोजवाडा में बिजली के ट्रांसफार्मर और डीपी (DP) से फैल रहे करंट के कारण ग्रामीणों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।खुले में दौड़ रहा करंट: ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित शिव मंदिर के ठीक सामने बिजली की डीपी के नीचे जमीन पर करंट दौड़ रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों की अनदेखी: स्थानीय निवासी पवन तिवारी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के आला अधिकारियों को इस गंभीर खतरे के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। स्थानीय कर्मचारी भी इस लापरवाही पर आंखें मूंदे बैठे हैं।

युवा नेता की चेतावनी: ग्रामीणों के साथ मिलकर भाजपा युवा नेता पवन तिवारी ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि इस लापरवाही के चलते कोई जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग तुरंत प्रभाव से इस तकनीकी खामी को दुरुस्त करे और बिजली के खुले तारों व करंट की समस्या से निजात दिलाए, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।