रायपुर। मां काली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नागपुर आइडल सिंगिंग प्रतियोगिता सीजन-3 के लिए ऑडिशन रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो गया है। इस बार प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी – 16 साल से कम और 16 साल से अधिक उम्र। छत्तीसगढ़ का ऑडिशन रायपुर के पंजाब केसरी भवन, जोरा में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगा, जिसके लिए 18 अक्टूबर से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता में दोनों श्रेणियों के इनाम और रजिस्ट्रेशन शुल्क-
ट्रस्ट के अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को लाइव संगीतकारों के साथ अपनी प्रस्तुति देनी होगी। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराकर रायपुर ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं।

