दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय मकान मालिक पर छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर को 3 अक्तूबर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।
ओडिशा में भूस्खलन का रेल सेवाओं पर असर, बस्तर रूट की 6 ट्रेनें रद्द; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बिगड़ती तबीयत से सामने आई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, यौन अपराध की यह घटना 2 अक्तूबर की है। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के ही मकान में रहती थी। घटना के बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके तुरंत बाद परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची के साथ यौन अपराध होने की पुष्टि की। जांच में पुष्टि होने के बाद परिजनों ने खुर्सीपार थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर को हिरासत में ले लिया।
कोयला लेवी मामले में 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई, विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी कोर्ट में होंगे पेश
पहले भी गलत हरकत का प्रयास करने का आरोप
परिजनों के अनुसार, मकान मालिक दिलावर की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी। आरोपी ने इससे पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया था। 2 अक्तूबर को मौका मिलते ही आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारियां एकत्र कर रही है। इसके साथ ही पुलिस बच्ची और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस मेडिकल जांच तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बिना मोबाइल के बच्चों को खाना खिलाना आसान, अपनाएं ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स
