महादेवघाट विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमाओं की लगी कतार, दोपहर तक 6 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन

Follow Us

रायपुर। गणेश विसर्जन के मौके पर महादेवघाट स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। दोपहर तक यहां करीब 4200 छोटी और 1800 बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। निगम की ओर से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ईको-फ्रेंडली व्यवस्था की गई है। सुबह से ही श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर कुंड पहुंच रहे हैं और विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है।

महादेवघाट क्षेत्र में गणेश विसर्जन के साथ चल झांकी का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके चलते कुंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। अधिकारियों के अनुसार सुबह से करीब 80 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था के बीच श्रद्धालु लगातार प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं।