दुर्ग। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा जी की मौजूदगी में ज्ञानेश कुमार के विरोध में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण एवं भिलाई कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, इसी दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता अंचल गुप्ता को जूतों से रौंदे जाने के कारण पैर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गईं। उनके पैर का नाखून भी उखड़ गया। चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया।
घटना के बाद अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा अंचल गुप्ता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


