रायपुर में आज गणेश झांकी, ट्रैफिक से बचने के लिए अपनाएं ये रूट

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज 28 सितंबर को गणेश झांकी निकाली जाएगी। इसमें रायपुर,राजनांदगांव और दुर्ग जिले की झांकियां शामिल होंगी। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। रात नौ बजे से गणेश झांकी निकलेगी। यह शारदा चौक से शुरू होगी।

झांकी शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी। आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के मद्देनजर झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

उक्त मार्ग पर सिर्फ झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति रहेगी। अन्य मार्गों से आने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शाम सात बजे से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

बारिश के चलते पाकिस्तान-हॉन्गकॉन्ग मैच रद्द, भारत-अफगानिस्तान मुकाबले पर भी संकट

इस रूट से करें आना-जाना:

  • टाटीबंध की ओर से: टाटीबंध से महोबा बाजार–चौबे कॉलोनी–समता कॉलोनी–तेलघानी नाका–रेलवे स्टेशन चौक–फाफाडीह चौक–शास्त्री चौक की ओर आवागमन किया जा सकेगा। वैकल्पिक रूप से टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-1–पचपेड़ी नाका मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।
  • तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक–फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन या कालीबाड़ी होकर आवागमन किया जा सकेगा।
  • भनपुरी की ओर से आने वाले: फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन चौक–तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर या फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक–कालीबाड़ी–पचपेड़ी नाका की ओर आवागमन किया जा सकेगा।
  • पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले: पचपेड़ी नाका चौक–टिकरापारा चौक–कालीबाड़ी चौक–महिला थाना–शास्त्री चौक–फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन तक आवागमन किया जा सकेगा।