एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान की महिला टीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर जीता कांस्य

Follow Us

निशिन। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए थे। कप्तान फातिमा सना ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। 30 गेंदों की अपनी पारी में फातिमा ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके अलावा, गुल फिरोजा ने 23 गेंदों पर 31, आलिया रियाज ने 22 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली, और शावाल जुल्फिकार ने 17 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर और औप रितू मोनी ने 2-2 विकेट लिए। संजीदा को 1 विकेट मिला। 146 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई। इस हार के साथ ही बांग्लादेश कांस्य पदक जीतने का मौका चूक गई।

रिजवान पर पीसीबी की सख्ती: जांच पूरी होने तक सार्वजनिक बयान देने पर लगी रोक

बांग्लादेश के लिए शरमीन अख्तर सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 45 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आई। कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने 25 रन बनाए। दिलारा अख्तर ने 12 और नाहिदा अख्तर ने 10 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2 अंकों में नहीं पहुंच सकीं।

पाकिस्तान के लिए उम्मे-हनी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। तस्मीना रुआब, कप्तान फातिमा सना, नशरा संधू और आयशा जफर को 1-1 विकेट मिला। एशियन कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। ऐसे में एशियन गेम्स में कांस्य पदक निश्चित रूप से टीम के आत्मनिश्वास को बढ़ावा देगा।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का खुलासा, 4 जून से 21 सितंबर तक ऐसे सामने आई पूरी कहानी