परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये सरल उपाय, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा

Follow Us

परिवर्तिनी एकादशी 2026: हर साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस अवधि में चातुर्मास होता है और इस तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हुए करवट बदलते हैं। इसी कारण इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही, कुछ सरल उपायों को करने से भी विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। अगर इन इन उपायों को श्रद्धा और भक्तिभाव से किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की जाती है। आइए इन्हें जानते हैं।

पत्नी ने पति को मोटा-सांवला कहा, तलाक की मांग पर हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

परिवर्तिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:52 बजे से 5:40 बजे तक रहेगा।
प्रातः संध्या का समय सुबह 5:16 बजे से 6:27 बजे तक है।
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:07 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा।
विजय मुहूर्त दोपहर 2:32 बजे से 3:21 बजे तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 6:35 बजे से 6:59 बजे तक और सायाह्न संध्या शाम 6:35 बजे से 7:46 बजे तक रहेगी।
रात में अमृत काल 9:52 बजे से 11:36 बजे तक रहेगा।
रवि योग सुबह 6:27 बजे से 7:06 बजे तक रहेगा।

भगवान विष्णु को केले और पंचामृत का भोग:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले और पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और मनचाहा लाभ मिलने की कामना की जाती है।

पीली चीजों का दान:
इस शुभ दिन पर पीले रंग की चीजों का दान करना भी लाभकारी माना जाता है। आप केले, पीले वस्त्र, पीली दाल या अन्य पीली सामग्री का जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

केले के पेड़ की पूजा:
परिवर्तिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। विधि-विधान से पूजा करने के बाद केले के पेड़ पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने और विवाह के योग बनने की कामना की जाती है।

गुड़ का भोग:
परिवर्तिनी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु को गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं। गुड़ का भोग लगाकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें।

नशे में डायल 112 वाहन से टकराया आरक्षक, बलरामपुर एसपी ने किया बर्खास्त