कियारा आडवाणी के बॉस लेडी लुक ने मचाई हलचल, पावर सूट में दिखा जबरदस्त अंदाज

Follow Us

मुंबई। कियारा आडवाणी अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट बॉस लेडी अवतार नजर आया। कियारा ने कैप्शन में बताया कि वह तस्वीरों में से किसी एक को चुन नहीं पा रही थीं, इसलिए उन्होंने अपने पावर सूट एरा की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर दीं।

तस्वीरों में कियारा मोनोक्रोमैटिक कैमेल-बेज रंग के थ्री-पीस पावर सूट में दिखाई दे रही हैं। इसमें फिटेड वेस्टकोट, टेलर्ड ब्लेजर और हाई-वेस्टेड वाइड-लेग ट्राउजर शामिल हैं। उन्होंने इसके साथ सफेद कॉलर-कफ वाली शर्ट और बेज स्लिम नेक-टाई पहनी है। सूट पर बना प्लेड पैटर्न उनके लुक को क्लासिक टच दे रहा है।

एक्सेसरीज में कियारा ने गोल्ड स्टड इयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग और क्लियर-लेंस एविएटर ग्लासेस पहने हैं। मैचिंग पॉइंटेड-टो स्टिलेटोज ने उनके पूरे लुक को कंप्लीट किया। मिनिमल मेकअप, न्यूड-पिंक लिपस्टिक और खुले सॉफ्ट वेव्स बालों के साथ अभिनेत्री ने कैमरे के सामने कई कॉन्फिडेंट पोज दिए। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस उनके फॉर्मल और ग्लैमरस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।