मुंबई। राणाबाली की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की चर्चित जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएगी। माइथ्री मूवी मेकर्स की इस फिल्म में एक अनकही ऐतिहासिक कहानी को बड़े स्तर पर पेश किया गया है। मेकर्स लगातार पोस्टर और झलकियों के जरिए फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं। अब फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
मेकर्स के मुताबिक राणाबाली का पहला गाना ‘एंधाय्या सामी’ 21 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है और इसे पांच भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा। गाने के ऐलान के साथ विजय और रश्मिका के स्प्लिट पोस्टर भी साझा किए गए हैं, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक देखने को मिल रही है। टी-सीरीज के सहयोग से तैयार यह गाना फिल्म के म्यूजिक का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।
फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज 16 अक्टूबर 2026 को होगी। दशहरा की थीम से जुड़ी राणाबाली में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय और रश्मिका अलग और पहले से हटकर अवतार में दिखाई देंगे। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय-अतुल के संगीत के साथ फिल्म फेस्टिव सीजन में रिलीज के लिए तैयार है।
