सत्य निकेतन पीजी हादसा: आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी 12 दिन की न्यायिक हिरासत में

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हादसे में ढही इमारत में पीजी का संचालन कर रहे थे। पुलिस अब हादसे से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को लेकर दोनों से पूछताछ करेगी।

2250 पीजी का हुआ सर्वे, 138 इमारतों में मिली खामियां
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में पीजी भवनों की सुरक्षा को लेकर कराए गए सर्वे में कई इमारतों में खामियां सामने आई हैं। सर्वे के दौरान राजधानी में 2250 पीजी भवनों की जांच की गई। इनमें से 138 इमारतों में मरम्मत की जरूरत पाई गई।सर्वे में सामने आया कि मरम्मत की जरूरत वाले पीजी में सबसे अधिक 90 इमारतें दक्षिणी जोन में हैं। इन पीजी भवनों में करीब 47 हजार लोग रह रहे हैं। जांच के दौरान चार इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है।

स्पोर्ट्स बाइक पर सवार महिला को मारी टक्कर , बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई , कार सवार मौके से फरार

हाईकोर्ट ने एमसीडी को दिया था सुरक्षा ऑडिट का निर्देश
सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को एक सप्ताह के भीतर राजधानी के पीजी भवनों का सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया था। अदालत ने एमसीडी से यह भी जानकारी मांगी थी कि पीजी आवासों के संचालन के लिए एमसीडी के अलावा कौन-कौन सी नियामक व्यवस्थाएं लागू हैं।हादसे के बाद पीजी भवनों की सुरक्षा और उनमें रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। अब प्रशासन की ओर से सामने आई खामियों के आधार पर संबंधित इमारतों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।