दुबई। एसीसी वूमेन्स एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। अब श्रीलंका को खिताब अपने नाम करने के लिए 184 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
भारत के लिए ओपनिंग करने उतरी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। स्मृति मंधाना ने 59 रन, जबकि शेफाली वर्मा ने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा ऋचा घोष ने 17 रन, गुनालन कमलिनी ने 15 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में कप्तान चमारी अट्टापट्टू, मिताली अयोध्या और चामुदी प्रबोदा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
भारत और श्रीलंका दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग इलेवन
चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।

