रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना तक सड़क पर गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाए जाने की सूचना पर नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। निगम जोन-5 के अधिकारियों और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम जोन के पुलिस अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा कर सड़क पर पंडाल नहीं लगाने की समझाइश दी।
अधिकारियों ने समितियों को स्पष्ट किया कि गणेश पंडाल लगाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर जिला प्रशासन और एनजीटी द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। साथ ही सड़क पर पंडाल लगाने की स्थिति में आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी हृह्रष्ट की जानकारी देने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।
मंदाकिनी नदी किनारे अतिक्रमण पर MP सरकार का एक्शन, 5 सदस्यीय टीम करेगी निर्माण कार्यों की जांच
निगम अधिकारियों ने कहा कि गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पुलिस और निगम प्रशासन ने समितियों से नियमों का पालन करते हुए ही पंडाल लगाने की अपील की है।
