एक ही दिन में चोरी-धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज, 1.60 लाख नकद समेत बाइक और कॉपर वायर पार

Follow Us

रायपुर । राजधानी में चोरी और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों में अज्ञात चोरों ने नकदी, कॉपर वायर और दोपहिया वाहन चोरी कर लिए। वहीं नौकरी लगाने का झांसा देकर 3.78 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है। तेलीबांधा पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही गांजा तस्करी के मामले में भी कार्रवाई की है।

ऑटो से 1.60 लाख रुपए पार: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ममता जतवारी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ऑटो रिक्शा से मल्टीलेवल पार्किंग से भनपुरी चौक जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके पर्स में रखे 1.60 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305-बी के तहत मामला दर्ज किया है।दुकान का ताला तोड़कर कॉपर वायर चोरी: खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा स्थित बीएच कंपनी में अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 600 मीटर कॉपर वायर, कीमत 95 हजार रुपए चोरी कर लिए। घटना 9 सितंबर की रात करीब 1 बजे की बताई गई है।

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे सक्रिय रहेगा मानसून, दक्षिण-मध्य हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा, 3.78 लाख की ठगी: टिकरापारा क्षेत्र में धन्नूराम ध्रुव से राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 3.78 लाख रुपए लेने और नौकरी नहीं लगाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है।घर से बाइक चोरी: खम्हारडीह के गायत्री नगर में अज्ञात चोर ने मकान का कुंदा खोलकर पोर्च में खड़ी होंडा ड्रीम नियो बाइक (सीजी 07-बीएफ-2236) चोरी कर ली। बाइक की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है।

मरीन ड्राइव से अपाचे चोरी: तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में खड़ी टीवीएस अपाचे बाइक (सीजी 04-एमवी-2637) अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।इसके अलावा तेलीबांधा पुलिस ने शहर गली के पास अवैध चाकू लेकर लोगों को आतंकित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं जोरा स्कूल के पास कार की डिक्की में प्लास्टिक बैग में रखा 2 किलो 300 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 1.15 लाख रुपए बताई गई है, बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।