छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर तक गूंजी ‘मन की बात’, BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना PM मोदी का 137वां संस्करण

Follow Us

मुख्यमंत्री साय से लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तक ने अलग-अलग स्थानों पर किया श्रवण, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण का संदेश पहुंचाने का संकल्प

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को छत्तीसगढ़ में बड़े उत्साह के साथ सुना गया। प्रदेश स्तर से लेकर मतदान केंद्र यानी बूथ स्तर तक भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक संभागों, जिलों, मंडलों और बूथों पर विशेष श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

निरंजन धर्मशाला में CM साय ने सुनी ‘मन की बात’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर की निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और उदय शदाणी, विधायक पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महापौर मीनल चौबे और नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

चांपा में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया श्रवण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित छत्तीसगढ़ निवास में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रेरक जानकारी लोगों तक पहुंचाता है।इस दौरान विधायक शकुंतला पोर्ते और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा भी मौजूद रहे।

खैरागढ़ में पवन साय ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बूथ पर सुनी ‘मन की बात’
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद के वार्ड क्रमांक 29, बूथ क्रमांक 224 में बूथ अध्यक्ष हिमांशु चंद्राकर के निवास पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलेश्वर पटेल, मीडिया प्रभारी आनंद साहू सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

छिदनार में मंत्री केदार कश्यप ने सुना प्रसारण
दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड स्थित छिदनार में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रीतेश गांधी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया।भाजपा के अनुसार, प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों और सकारात्मक संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को जनभागीदारी एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों से जोड़ना है।