जोंटी सिद्धू का तूफानी शतक, चार छक्कों वाले ओवर ने दिलाया फाइनल का टिकट

Follow Us

नई दिल्ली। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग के क्वालीफायर-2 में पुरानी दिल्ली 6 को 72 रन से हराकर फाइनल में शानदार एंट्री कर ली। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के हीरो कप्तान जोंटी सिद्धू रहे, जिन्होंने नाबाद 106 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का पूरा रुख बदल दिया।

सिद्धू ने 46 गेंदों में 10 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए टीम को 20 ओवर में 218/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शुरुआत में विकेट गिरने से टीम दबाव में थी, लेकिन आदित्य भंडारी (24*) के साथ उनकी 22 गेंदों में 64 रन की अटूट साझेदारी ने मैच पलट दिया। निर्णायक मोड़ तब आया जब सिद्धू ने एक ही ओवर में चार छक्के जड़ दिए और टीम का स्कोर तेजी से 200 के पार पहुंच गया।

दलीप ट्रॉफी से पहले नॉर्थ जोन को झटका, चोटिल यश धुल बाहर सेमीफाइनल से 

इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद सिद्धू ने कहा कि, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने टी20 क्रिकेट के मुताबिक अपने खेल पर खास मेहनत की है और उसका फायदा इस अहम मुकाबले में मिला। अब सेंट्रल दिल्ली किंग्स का फाइनल में सामना साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से होगा, जहां टीम खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

भारत-पाक मैच से पहले अमोल मजूमदार का जवाब, हैंडशेक विवाद पर तोड़ी चुप्पी