दुबई। महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने खिलाड़ियों के हैंडशेक विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, टीम का पूरा ध्यान मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने पर है, जबकि मैदान के बाहर के मुद्दों पर फिलहाल कोई फोकस नहीं है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजूमदार से पूछा गया कि, क्या 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि, फिलहाल टीम का लक्ष्य टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत करना है और जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगा, तब उस स्थिति के अनुसार बात की जाएगी।
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गैस लीक से हड़कंप, 24 KM हाईवे बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट
उन्होंने कहा कि, भारतीय टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने की अपनी रणनीति पर कायम है और हर मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है। कोच ने यह भी स्वीकार किया कि, पिछले कुछ महीनों में टी20 क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश है, लेकिन युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम लगातार बेहतर होने की दिशा में काम कर रही है। उधर, थाईलैंड भी जीत के साथ टूर्नामेंट में उतर चुका है। उसने अपने पहले मैच में हांगकांग को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है, इसलिए भारतीय टीम शुरुआती मुकाबले को हल्के में लेने के बजाय मजबूत शुरुआत पर जोर दे रही है।
17 घंटे लेट हुई स्पाइसजेट फ्लाइट, अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का फूटा गुस्सा
