दलीप ट्रॉफी से पहले नॉर्थ जोन को झटका, चोटिल यश धुल बाहर सेमीफाइनल से 

Follow Us

नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल से पहले नॉर्थ जोन को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज यश धुल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। रविवार से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) मैदान पर शुरू होने वाले इस अहम मैच से पहले टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है, लेकिन ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग चोट की आशंका के चलते उनके खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यश धुल ने शनिवार को हल्का अभ्यास किया, लेकिन मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। उनकी जगह भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन को टीम में शामिल किया जा सकता है, जबकि सनत सांगवान के कमरान इकबाल के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना है।

भारत-पाक मैच से पहले अमोल मजूमदार का जवाब, हैंडशेक विवाद पर तोड़ी चुप्पी

धुल का बाहर होना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वेस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देने के फैसले पर पहले ही सवाल उठे थे। उस मुकाबले में वह दोनों पारियों में केवल 9 रन बना सके थे, जबकि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सनत सांगवान को बाहर बैठाया गया था। हालांकि नॉर्थ जोन का आत्मविश्वास बरकरार है। वेस्ट जोन को 52 रन से हराने वाली टीम में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के जुड़ने से गेंदबाजी और मजबूत हुई है। दूसरी ओर, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन टीम करुण नायर, नारायण जगदीसन और श्रेयस गोपाल जैसे खिलाड़ियों के दम पर कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गैस लीक से हड़कंप, 24 KM हाईवे बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट