W-CPL 2026 में भारतीय सितारों की एंट्री, पूजा, किरण, शिखा और यास्तिका दिखाएंगी दम

Follow Us

ब्रिजटाउन। विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (W-CPL) 2026 में इस बार भारतीय महिला क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए पूजा वस्त्रकार, किरण नवगीरे, शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया को विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 17 सितंबर तक होगा और सभी मुकाबले केंसिंग्टन ओवल में खेले जाएंगे। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार और आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगीरे डिफेंडिंग चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स का हिस्सा होंगी। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे और विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगी।

हॉकी विश्व कप में भारत की हार से निराशा, बेल्जियम ने शूटआउट में 4-3 से हराया

पूजा के लिए यह वापसी का अहम मौका है। चोटों के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद उन्होंने 2026 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। किरण पहली बार किसी विदेशी टी20 लीग में अपना कौशल दिखाएंगी। यास्तिका का अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी अनुभव पहले भी रहा है, जबकि शिखा W-CPL के पिछले दो सीजन में खेल चुकी हैं। लीग में जमैका एम्प्रेस और गुयाना अमेजन वॉरियर्स भी मजबूत विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगे। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे फाइनलिस्ट के लिए प्लेऑफ खेलेंगी।

मीरा एंड्रीवा ने बड़ी बहन एरिका को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा