नेपाल बाढ़ त्रासदी: पूर्वी चंपारण के एक परिवार के 5 सदस्य लापता

Follow Us

मोतिहारी। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का दर्द अब बिहार के पूर्वी चंपारण तक पहुंच गया है। आदापुर प्रखंड के लाला छपरा गांव का एक परिवार इस त्रासदी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य अब भी लापता हैं। परिजन नेपाल से किसी सुरक्षित खबर का इंतजार कर रहे हैं, जबकि गांव में गम और चिंता का माहौल बना हुआ है।

‘राखी घोटाले’ के आरोप से गरमाई यूपी की सियासत, राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

जानकारी के अनुसार, बुधन शाह का परिवार पिछले चार वर्षों से नेपाल में कबाड़ का कारोबार और मजदूरी कर रहा था। बाढ़ के दौरान बुधन शाह और उनके दो बेटे सुरक्षित बच निकले, लेकिन उनकी पत्नी मानती देवी, बेटियां संध्या, आशा और रूपा तथा दो वर्षीय नातिन आयुषी तेज बहाव में लापता हो गए। बताया जा रहा है कि संध्या अपनी बेटी के साथ मायके आई थीं, तभी अचानक आई बाढ़ ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर खड़गे की अपील, पीएम मोदी -अमित शाह से तत्काल मदद की मांग

नेपाल में संचार सेवाएं प्रभावित होने से परिवार का संपर्क भी टूट गया है, जिससे अनिश्चितता और बढ़ गई है। वहीं, नेपाल से आने वाले पानी के कारण उत्तर बिहार में भी खतरा बना हुआ है। कोशी बैराज पर निगरानी बढ़ा दी गई है और गंगा, कोशी व बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है।

https://amritsandesh.com/30-children-fall-ill-after-eating-pantry-food-on-mangala-express/