नेपाल बाढ़ त्रासदी पर खड़गे की अपील, पीएम मोदी -अमित शाह से तत्काल मदद की मांग

Follow Us

नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भारत से तत्काल मानवीय सहायता और राहत अभियान तेज करने की अपील की है। उन्होंने बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और नेपाल को हरसंभव सहयोग देने का आग्रह किया। खड़गे ने अपने पत्र में कहा कि बाढ़ से भारी तबाही हुई है और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित इलाकों में भोजन, दवाइयों और आश्रय की गंभीर कमी बनी हुई है।

मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री का खाना खाने से 30 बच्चे बीमार

उन्होंने विदेश मंत्रालय की जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि कई भारतीय नागरिक अब भी संपर्क से बाहर हैं। ऐसे में भारत सरकार को नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाकर बचाव और निकासी अभियान तेज करना चाहिए। गृह मंत्री को लिखे पत्र में खड़गे ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को जरूरत पड़ने पर नेपाल भेजने का सुझाव भी दिया। उनका कहना है कि एनडीआरएफ का अनुभव राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार पड़ोसी देश के साथ मानवीय सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाएगी।

भारत को मिलेगी जैवलिन मिसाइल की ताकत, दुश्मन के टैंकों पर बढ़ेगा घातक वार