कांकेर में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश—जावेद मेमन!

Follow Us

*आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिया गया। समाज के बुजुर्गों, कमेटी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे*

कांकेर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर कांकेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर करीब 12 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। मस्जिदों सहित नगर के विभिन्न स्थानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया समस्त विश्व में आज इस्लाम धर्म के के पैगंबर हुजूर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। काँकेर में भी यह पर्व अत्यंत उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।

अन्य धर्म के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों के घर जाकर बधाइयां देकर अपनी प्रसन्नता प्रकट की। पहले से तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जुलूस ए मोहम्मदी काँकेर शहर की जामा मस्जिद से शुरू होकर मुख्य मार्गो की परिक्रमा करते हुए कलेक्टर बंगला तथा नया बस स्टैंड होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा।इस दौरान संजय नगर की सिब्तैन रज़ा मस्जिद तथा जामा मस्जिद में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। समस्त विश्व में शांति एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया।

समस्त कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन कमेटी के सदर जावेद मेमन द्वारा किया गया था। अंजुमन कमेटी द्वारा मेमन पैलेस में लंगर का इंतज़ाम किया गया था। सदर जावेद ने सबसे पहले पुलिस प्रशासन को यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था एवं बेहतरीन इंतज़ाम हेतु धन्यवाद दिया तथा अपने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जुलूस में बहुत बड़ी संख्या में बच्चों ने भी भाग लिया। समाज के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद हनीफ़ शेखानी, गुलताज खान, गफ़्फार मेमन, नसीम अली, फ़हीम खान ,मक़बूल खान, एवं कमेटी के सदस्य उत्साह पूर्वक शरीक रहे। आज का कार्यक्रम आने वाले वर्षों के लिए यादगार रहेगा।


Read more:- छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विक्रांत भूरिया ने जल, जंगल और जमीन को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का किया एलान


आयोजन के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर जावेद मेमन एवं उनकी टीम ने नगरवासियों एवं समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।