धमतरी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर पंचायत नगरी में मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान चूरियारा पारा सहित आसपास के क्षेत्र को आकर्षक लाइटिंग और स्वागत द्वार से सजाया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकालकर पर्व की खुशियां साझा कीं। शोभायात्रा का नगर पंचायत कार्यालय के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित पार्षद मिक्की गुप्ता, शंकरदेव, नरेश पटेल, राजा पवार, चेलेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव और एल्डरमैन दुर्गा शंकर प्रजापति व गौरव तिवारी ने फूल बरसाकर आत्मीय स्वागत किया।
बिजली हादसों से बचाव के लिए सजगता जरूरी, पावर कंपनी ने जारी की सुरक्षा जागरूकता सामग्री
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सदर और पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए नगर में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता से ही किसी शहर की पहचान मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि नगरी में सभी समाजों के बीच इसी तरह सद्भाव और आपसी सम्मान की भावना बनी रहनी चाहिए।
