नई दिल्ली। ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुस्लिम समाज को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह पवित्र अवसर देश में आपसी भाईचारे, एकता और खुशियों को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपने संदेश में लोगों से दया, करुणा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जीवन में बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की भावना लोगों का मार्गदर्शन करती रहे।
अमित शाह का घुसपैठ पर सख्त रुख, बोले- देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा
ईद-मिलाद-उन-नबी को ईद-ए-मिलाद और मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर पैगंबर मोहम्मद के जीवन, उनके संदेश और उनकी शिक्षाओं को याद किया जाता है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के रबी-अल-अव्वल महीने में मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस मौके पर मस्जिदों और दरगाहों को सजाया जाता है। धार्मिक कार्यक्रम और विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं। कई स्थानों पर जुलूस भी निकाले जाते हैं और जरूरतमंद लोगों को भोजन, मिठाई व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है।

