नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान उनका मुख्य फोकस दोनों देशों के साथ भारत की आर्थिक, वित्तीय और निवेश साझेदारी को नई गति देना होगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा व्यापार, निवेश और वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
यात्रा के पहले चरण में सीतारमण कनाडा में उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगी, जबकि 28 अगस्त से 2 सितंबर तक अमेरिका के शिकागो, एशविले और न्यूयॉर्क में विभिन्न कार्यक्रमों और द्विपक्षीय वार्ताओं में शामिल होंगी। इन बैठकों में निवेश बढ़ाने, वित्तीय सहयोग मजबूत करने और साझा वैश्विक आर्थिक प्राथमिकताओं पर चर्चा होने की संभावना है।
नीति आयोग का खुलासा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर सवाल- संजय सक्सेना
यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ अपने आर्थिक संबंधों को लगातार विस्तार दे रहा है। हाल ही में सीतारमण ने सिंगापुर में आयोजित भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जहां व्यापार, उद्योग, विदेश नीति और डिजिटल सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई थी। केंद्र सरकार का मानना है कि, यह यात्रा भारत के वैश्विक आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के साथ नए निवेश अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
