BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 आईपीएस अधिकारिओ की जिम्मेदारियों में फेरबदल

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस मुख्यालय और मैदानी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। 1992 बैच के ढ्ढक्कस् पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक पद से हटाकर महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 1994 बैच के गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस मुख्यालय से हटाकर महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं संचालक, राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।

इसी तरह एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन), पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विवेकानंद को वित्त, योजना एवं प्रबंध से जुड़े अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीपांशु काबरा को रेल एवं यातायात से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बनाया गया है। डॉ. आनंद छाबड़ा को तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यम स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ध्रुव गुप्ता को सीआईडी के साथ सीसीटीएनएस/ एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बालाजी राव सोमावर को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, अजाक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।

आदेश में श्वेता राजमणी, रामकृष्ण साहू, मोहित गर्ग, रवि कुमार कुर्रे, यदुवंशी अक्षय कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है। पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, सीसीटीएनएस, तकनीकी सेवाएं, यातायात, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इससे पहले जुलाई में भी 24 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ था, जिसमें 12 जिलों के एसपी बदले गए थे। 24 अगस्त के इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में वरिष्ठ स्तर पर जिम्मेदारियों का यह बदलाव प्रशासनिक और पुलिसिंग व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।