टोक्यो। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार से जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। 27 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा का मकसद भारत और जापान के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को नई गति देना है। गोयल टोक्यो, नागोया और ओसाका में जापानी कंपनियों के प्रमुखों और कारोबारी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उनके साथ 200 से अधिक भारतीय कारोबारी प्रतिनिधियों का दल भी जापान पहुंचा है। यह अब तक के बड़े भारतीय बिजनेस प्रतिनिधिमंडलों में से एक है।
भारत-मॉरीशस की ऊर्जा डील पक्की! तेल-गैस सप्लाई से मजबूत होगी मॉरीशस की ऊर्जा सुरक्षा
टोक्यो में गोयल ने सुमितोमो कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट एवं सीईओ शिंगो उएनो से मुलाकात की। दोनों के बीच ऊर्जा परिवर्तन, मोबिलिटी और औद्योगिक बुनियादी ढांचे में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। गोयल ने भारत के बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को जापानी निवेश के लिए बड़ा अवसर बताया।
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं संग शामिल हुए अरुण वोरा,सावन में शिवमय हुआ दुर्ग
उन्होंने मेइजी सेइका फार्मा के शीर्ष अधिकारी तोशियाकी नागासातो से भी बातचीत की। बैठक में फार्मा क्षेत्र में साझेदारी, भारत में उत्पादन और रिसर्च एवं डेवलपमेंट गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी, स्टील, ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाओं, हेल्थकेयर और स्टार्टअप समेत कई क्षेत्रों के कारोबारी शामिल हैं। यह दौरा भारत-जापान के रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सोना फिर चमका: ₹1.63 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी में आई नरमी
