टी-सीरीज ने भाग्यश्री बोरसे की कास्टिंग की खबरों को बताया गलत, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म की हीरोइन का नाम जल्द होगा सामने

Follow Us

मुंबई। टी-सीरीज ने आदित्य रॉय कपूर की आगामी फिल्म को लेकर सामने आ रही कास्टिंग की खबरों पर सफाई दी है। प्रोडक्शन हाउस ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे को मिलाप जवेरी की अगली फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कास्ट किया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया है कि भाग्यश्री बोरसे की कास्टिंग की खबरें सही नहीं हैं। फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री के नाम पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और मेकर्स जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेंगे।

यश की ‘टॉक्सिक’ का अंग्रेजी ट्रेलर रिलीज, 11 सेकंड छोटा लेकिन एक्शन से भरपूर

भाग्यश्री बोरसे ने ‘यारियां 2’ और ‘चंदू चैंपियन’ में कैमियो भूमिकाओं से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में ‘किंगडम’ और ‘आंध्रा किंग तालुका’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। ‘कान्था’ में उनके अभिनय को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

हाल ही में वह अखिल अक्किनेनी के साथ ‘लेनिन’ में नजर आईं। अब वह शिवकार्तिकेयन के साथ ‘सेयोन’ में भी दिखाई देंगी। फिलहाल आदित्य रॉय कपूर के साथ मिलाप जवेरी की फिल्म में कौन-सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका निभाएंगी, इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।