यश की ‘टॉक्सिक’ का अंग्रेजी ट्रेलर रिलीज, 11 सेकंड छोटा लेकिन एक्शन से भरपूर

Follow Us

बेंगलुरु। यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 9 अगस्त को भव्य कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर जारी किए जाने के बाद अब मेकर्स ने इसका अंग्रेजी वर्जन भी पेश कर दिया है। अंग्रेजी ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। अंग्रेजी ट्रेलर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई फैन्स का कहना है कि यह हिंदी वर्जन की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली नजर आ रहा है। वहीं, कुछ दर्शकों ने मेकर्स के अंग्रेजी ट्रेलर को सिर्फ डब करने के बजाय अलग तरीके से पेश करने के फैसले की सराहना की है।

ट्रेलर में यश और कियारा आडवाणी की अंग्रेजी डायलॉग डिलीवरी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों ने कियारा के संवाद बोलने के अंदाज और आवाज के उतार-चढ़ाव की तारीफ की है। कुछ फैन्स ने फिल्म के विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन को हॉलीवुड फिल्मों जैसा बताया है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म में यश डबल रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी सहित छह भाषाओं में रिलीज की जाएगी।