वॉशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बार फिर बेहद बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि, वह फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी क्षेत्र मानते हैं। उनके इस बयान से क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई बहस छिड़ गई है।
साउथ कैरोलिना में रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार डार्लिन ग्राहम के समर्थन में आयोजित रैली में ट्रंप ने कहा, “मैं अभी होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका मानता हूं।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि, ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई के बाद इस रणनीतिक जलमार्ग को लेकर अमेरिका अपनी स्थिति और स्पष्ट कर सकता है।
आज है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…
ट्रंप इससे पहले भी होर्मुज को लेकर कड़े बयान दे चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर क्षेत्र के नक्शे साझा करते हुए इन जल क्षेत्रों को अमेरिकी बताया था। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। यहां किसी भी तरह का तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार पर सीधा असर डाल सकता है। ट्रंप के ताजा बयान ने ऐसे समय में चिंता बढ़ा दी है, जब अमेरिका और ईरान के बीच संबंध पहले से ही बेहद तनावपूर्ण हैं।
