ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान: आर्थिक दबाव के साथ खुले सैन्य विकल्प भी 

Follow Us

वॉशिंगटन। ईरान के खिलाफ अमेरिका की रणनीति को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का मतलब यह नहीं है कि, अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई के विकल्प बंद कर दिए हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप से पूछा गया कि, क्या ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की रणनीति अपनाने से क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य विकल्प सीमित हो गए हैं। इस पर उन्होंने दो टूक कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं।” ट्रंप ने कहा कि, ईरान के पास अमेरिका के साथ समझौता करने का अवसर था, लेकिन तेहरान ने इसे स्वीकार नहीं किया।

होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा दावा: ‘अब इसे अमेरिकी इलाका मानता हूं’

इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने ईरान पर बड़े पैमाने पर आर्थिक दबाव बनाने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, आर्थिक कार्रवाई का उद्देश्य ईरान पर दबाव बढ़ाना है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि वॉशिंगटन तेहरान के खिलाफ अपनी नीति में आर्थिक प्रतिबंधों के साथ-साथ सैन्य विकल्पों को भी खुला रखना चाहता है। ट्रंप के बयान के बाद ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच बातचीत या टकराव की दिशा पर दुनिया की नजर रहेगी।

आईजीकेवी में पेपर लीक पर एफआईआर दर्ज, एनएसयूआई ने नकली नोट-डायपर रखकर किया प्रदर्शन, 72 घंटे का अल्टीमेटम