नई दिल्ली। ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम पर मिठाइयों की बिक्री से जुड़े मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेजन के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने जनवरी 2024 में अमेजन को नोटिस जारी कर ऐसे उत्पादों की बिक्री पर सवाल उठाए थे। शिकायत के अनुसार, अमेजन के प्लेटफॉर्म पर सामान्य मिठाइयों को अयोध्या के राम मंदिर के प्रसाद के रूप में प्रचारित किया जा रहा था। CCPA ने माना कि इस तरह के दावे उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविकता और प्रमाणिकता को लेकर भ्रमित कर सकते हैं।
शेयर बाजार में फिर बहार: सेंसेक्स 163 अंक उछला, निफ्टी भी मजबूत
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म केवल मध्यस्थ होने का हवाला देकर उपभोक्ता संरक्षण संबंधी जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त नहीं हो सकते। CCPA ने धार्मिक स्थलों से जुड़े प्रसाद की बिक्री के लिए प्रमाणिक दस्तावेज और संबंधित संस्थाओं की अनुमति सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। कार्रवाई का उद्देश्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भ्रामक दावों पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
